लाइव न्यूज़ :

मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 5 किलो सोना पकड़ा गया, कीमत 2.44 करोड़ रुपये, तीन तस्कर अरेस्ट

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 5, 2021 22:12 IST

इंदौर-भोपाल मार्ग पर मांगलिया क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो इसमें कुल पांच किलोग्राम वजन वाले सोने के आठ बिस्किट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देसोने की इस अवैध खेप को कार में खास जगह बना कर छिपाया गया था।तीन लोगों ने सोने की तस्करी में अपनी भूमिका कबूल की।यह खेप मुंबई से भोपाल ले जाई जा रही थी।

इंदौरः राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर में तस्करी का 2.44 करोड़ रुपये मूल्य का पांच किलोग्राम सोना पकड़ा है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

विदेश से तस्करी कर मुंबई लाया गया करोड़ों रुपयों का सोना कार से भोपाल ले जाते समय डीआरआइ ने इंदौर में पकड़ा है। डीआरआई ने सोना, कार को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन पांच किलो बताया जा रहा है। वही पकड़ाए तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर भोपाल और मुंबई में कार्रवाई की जा रही।

जानकारी के अनुसार डीआरआई इंदौर को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति मुंबई से भोपाल के लिए भारी मात्रा में तस्करी का सोना ले जा रहे हैं और एक मारुति अर्टिगा में इंदौर के रास्ते यात्रा करेंगे। इसके बाद संदिग्ध वाहन के लिए निगरानी की गई थी।

पहचान के बाद डीआरआई अधिकारियों द्वारा गुप्त रूप से 3 और 4 जुलाई की मध्यरात्रि में लंबी दूरी तक पीछा किया गया था। अंतत: डीआरआई इंदौर जोनल यूनिट एवं भोपाल क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन को इंदौर-भोपाल बाईपास हाइवे पर मांगलिया के पास रोक लिया।

कार में विशेष रूप से निर्मित बनाए गए बॉक्स से 5 किलोग्राम वजन वाली आठ सोने की छड़ें बरामद की गईं। बताया जाता है की सोना स्विजरलैंड से भारत लाया गया था। पकड़े गए लोगों ने कबूल किया है कि मुंबई के तस्कर को 2.2 करोड़ रुपए देकर यह सोना लिया था। जब्त सोने का वजन 5 किलो है। जिसकी कीमत 2.44 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। वही तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर  भोपाल और मुंबई में कार्रवाई चल रही है।

टॅग्स :इंदौरमुंबईसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो