लाइव न्यूज़ :

Top Morning News: आज नौ बजे रात दीया जलाने की PM मोदी की अपील, कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंची 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2020 06:53 IST

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन जवानों को वर्तमान में एहतियातन पृथकवास में भेजा गया हैं, क्योंकि उनमें से एक ने उस समय निजामुद्दीन क्षेत्र का दौरा किया था, जब पिछले महीने तबलीगी जमात का कार्यक्रम वहां चल रहा था। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए लोगों को रविवार रात दीये जलाने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिये रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की।

भारतीय वायु सेना के तीन कर्मी पृथकवास में

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन जवानों को वर्तमान में एहतियातन पृथकवास में भेजा गया हैं, क्योंकि उनमें से एक ने उस समय निजामुद्दीन क्षेत्र का दौरा किया था, जब पिछले महीने तबलीगी जमात का कार्यक्रम वहां चल रहा था। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि मार्च के मध्य में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिनमें बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह जवान उसी समय के आसपास निजामुद्दीन इलाके में गया था, जब वहां जमात का कार्यक्रम चल रहा था। भारतीय वायु सेना इसकी जांच कर रही है कि वह जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह वायु सेना के दो अन्य कर्मियों के संपर्क में आया है। उनमें से किसी को अभी लक्षण नहीं हैं। तीनों अभी पृथकवास में हैं।’’ 

दीया जलाने से पहले अल्कोहल वाले सैनेटाइजर का इस्तेमाल नहीं करें

सरकार ने शनिवार को लोगों को आगाह किया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मोमबत्ती या दीया जलाने से पहले अल्कोहल वाले हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि वे ज्वलनशील होते हैं। सेना भी लोगों से इसी तरह की अपील की और कहा कि हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की थी कि पांच अप्रैल को सामूहिक एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घरों की लाइट बंद करें तथा दीये, मोमबत्ती या अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाएं। मोदी ने 11 मिनट के वीडियो संदेश में लोगों से घरों के अंदर ही रहने और समूहों में एकत्रित नहीं होने की भी अपील की। पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘कल मोमबत्ती या दीया जलाने से पहले कृपया अल्कोहल आधारित हैंड सैनेटाइजरों का इस्तेमाल करने से बचें।’’ 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 145 नये मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 145 मामलों की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 635 हो गई है। यह जानकारी एक सरकारी बयान में दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में निजी प्रयोगशालाओं में हुई जांच में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और शनिवार को सरकारी प्रयोगशालाओं ने इन जांच की पुष्टि की । इसमें बताया गया कि आज राज्य में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार मुंबई के, एक अमरावती का और एक ठाणे जिले के मुंब्रा का रहने वाला था। राज्य में कोविड-19 से अभी तक कुल 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं 52 रोगी ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है। 

कोरोना वायरस: देश में मृतकों की संख्या 100 के करीब पहुंची

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 100 के करीब पहुंच गई और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी 600 से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जो एक दिन में सर्वाधिक है। हालांकि, सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में इस वायरस के फैलने की दर कई अन्य देशों की तुलना में कम है और 30 प्रतिशत मामले सिर्फ ‘‘एक ही जगह’’ के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये जांच क्षमता बढ़ा दी गयी है और अब प्रतिदिन 10,000 से अधिक जांच की जा रही हैं। मंत्रालय ने इस संकट से निपटने में ‘लॉकडाउन’ का पालन जारी रखने और सामाजिक मेल-जोल से दूर रहने के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 1,023 मामले पिछले महीने दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से संबद्ध पाये गये हैं। लेकिन तबलीगी जमात से जुड़े करीब 22,000 लोगों सहित उनके संपर्क में आये लोगों को विभिन्न प्राधिकारों के व्यापक प्रयासों से पृथक वास में रखा जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं