लाइव न्यूज़ :

काम की खबर: पीएफ अकाउंट के हैं बड़े फायदे, जानिए ईपीएफओ के नए नियमों से कैसे होगा फायदा

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 27, 2021 10:38 IST

ईपीएफ अकाउंट के कई फायदे है । लोग यदि अपनी नौकरी के दोरान पैसा नहीं निकालते हैं तो अच्छा खासा फंड जमा हो सकता है ।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफ अकाउंट में मिलता है 8.5 फासदी का ब्याजनौकरी के पांच साल बाद पैसा निकालने पर नहीं लगेगा ब्याजनौकरी के दौरान पैसा न निकालने पर मिलेगा अच्छा फंड

मुंबई :  हाल ही में सरकार ने बैंकों से पेंशन भोगियों को उनके खाते से संबंधित मासिक पर्ची  उपलब्ध कराने को कहा है,  जिसमें उनकी  जमा की गई राशि, भुगतान की गई राशि आदि से संबंधित सभी जानकारियां होगी  । इससे लोगों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । साथ ही उन्हें एसएमएस या ईमेल के जरिए भी अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी मिल जाएगी ।

वही इमरजेंसी में रुपयों की जरूरत को पूरा करने में प्रोविडेंट फंड का पैसा काम आता है । कोरोना काल में सरकार की ओर से इसके 75% तक रकम निकालने की सुविधा दी गई,  जिससे लोगों की सहूलियत और बढ़ गई है । पीएफ अकाउंट के कई फायदे हैं इसमें इनकम टैक्स में सेक्शन 80c के तहत 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है । साथ ही इस पर अच्छा ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा ईपीएफओ ने कुछ नियम बनाए जिसके कई फायदे हैं।

1. अगर नौकरी के दौरान आप अपने पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको जॉब करते हुए कम से कम 5 साल होना जरूरी है । दरअसल 5 साल पहले पीएफ खाते से पैसे निकालने पर आपको टैक्स भरना होगा जबकि 5 साल बाद पैसे निकालने पर आपको कोई टैक्स नहीं लगता है।

2. ईपीएफ अकाउंट दो तरह के होते हैं । पहला एक्टिव खाता और दूसरा डीएक्टिव खाता । एक्टिव खाता जिसमें नियमित रूप से निवेश होता है जबकि निष्क्रिय खाते जिसमें 3 साल से कोई नया निवेश नहीं हुआ होता है । एक्टिव डीएक्टिव खातों दोनों पर हर साल ब्याज मिलता है । हालांकि इससे पहले डीएक्टिव खाते पर ब्याज नहीं दिया जाता था लेकिन 2016 के बाद से इस पर ब्याज दिया जाने लगा।

3. ईपीएफ के निवेश पर फिलहाल 8.50 फ़ीसदी ब्याज मिल रहा है । इसमें कंपाउंडिंग इंटरेस्ट जुड़ता है इसलिए फंड कम समय में ज्यादा जुड़ता है । लंबे समय तक निवेश में इसमें ज्यादा फायदा होता है । हालांकि कई लोग नौकरी बदलने या इमरजेंसी में पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं ।

4. रिटायरमेंट से पहले अगर पीएफ अकाउंट से किसी भी तरह की निकासी नहीं की जाती है तो आपको पेंशन का भी फायदा मिलेगा । ईपीएफओ की इपीएस योजना के तहत आपको हर महीने पेंशन मिलेगी।

5. ईपीएफओ के मुताबिक अगर ईपीएफ सदस्य अपनी नौकरी के दौरान पीएफ का पैसा नहीं निकालते हैं तो रिटायरमेंट के वक्त में मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा साथी लगातार कंपाउंड व्यास का फायदा भी मिलेगा।  

टॅग्स :भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग