लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 4,971 नये मामले, 26 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 09:41 IST

Open in App

ठाणे, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,971 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मरीजों की संख्या 3,85,068 हो गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा संक्रमण से 26 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,733 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.75 प्रतिशत है।

अब तक जिले में 3,20,820 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जिसके बाद जिले में स्वस्थ होने की दर 83.32 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में अब भी 57,515 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के 59,696 मामले हैं जबकि मृतक संख्या 1,261 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos