लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 497 नये मामले सामने आये, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:07 IST

Open in App

नोएडा, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 497 नये मामले सामने आये और दो और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 497 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हजार से ज्यादा हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 100 हो गई।

डॉक्टर दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 2626 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 26,699 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?