लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 4,969 नए मरीज मिले, कुल मामले 6.88 लाख के पार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:09 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 दिसंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,969 नए मरीज सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6.88 लाख हो गयी। राज्य में फिलहाल 58,155 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4,970 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ अबतक राज्य में अबतक 6,27,364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केरल में फिलहाल 58,155 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,88,409 हो गई ।

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सौ वर्षीय एक बुजुर्ग सहित 27 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,734 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे