लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 496 छात्रों ने नीट पास किया, 51 छात्र एक ही स्कूल से

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 496 विद्यार्थियों ने इस साल नीट परीक्षा पास की है जिनमें से 51 छात्र एक ही स्कूल से हैं। अधिकारियों ने उक्त जानकारी दी।

720 में 700 अंक पाने वाले कुशाल गर्ग को नीट परीक्षा में 165वीं रैंक मिली है और एम्स में सीट भी मिली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘वाह! दिल्ली के सरकारी स्कूल के इतने सारे छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है। कुछ साल पहले तक इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मैं छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देता हूं। साथ मिलकर आप सभी ने साबित कर दिखाया कि यह संभव है।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट करके छात्रों को बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्र कुशाल गर्ग ने इतिहास रचा। उन्होंने 720 में से 700 अंक प्राप्त किए हैं। ऑल इंडिया रैंक 165 और एम्स में सीट पक्का किया। पिता दसवीं पास बढ़ई हैं। मां 12वीं पास गृहिणी हैं। बधाई हो कुशाल। तुम पर गर्व है।’’

सिसोदिया ने लिखा, ‘‘नीट परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने फिर रचा इतिहास। एक ही स्कूल के कुल 35 बच्चों में से 25 का नीट में चयन। यह है अरविंद केजरीवाल जी का शासन मॉडल। यह है असली राष्ट्र निर्माण। पूरे देश के लिए शिक्षा का मॉडल पेश कर रही दिल्ली की टीम-एजुकेशन को बधाई।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘दिल्ली सरकार के स्कूलों में सिर्फ़ अच्छी बिल्डिंग और टीचर्स ट्रेनिंग का काम नही हुआ। आज पढ़ाई इतनी शानदार हो गई है कि नीट में टॉप सरकारी स्कूल देखिए - 1. यमुना विहार स्कूल - 51 छात्र। 2. पश्चिम विहार स्कूल -28 छात्र। 3. आईपी एक्टेंशन - 16 छात्र। 4. लोनी रोड स्कूल - 15 छात्र।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस