लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 496 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:21 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मार्च उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 496 नये मरीज सामने आये जबकि एक मरीज की मौत हो गई।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 496 नये संक्रमितों के सामने आने के बाद राज्‍य के अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,07,050 हो गई है जबकि कानपुर देहात में एक मरीज की मौत के बाद राज्य में अब तक जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,759 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में इस समय कुल 3,036 उपचाराधीन मरीज हैं जिनका घरेलू पृथक-वास और निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 496 नये संक्रमितों के सापेक्ष 225 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया जबकि अभी तक 5,95,743 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 141 संक्रमित लखनऊ में पाये गये हैं। इसके अलावा वाराणसी में 32, प्रयागराज में 30 और गाजियाबाद में 28 संक्रमित मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो