लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले 496 नए कोविड मामले, 23 मौतें

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:48 IST

Open in App

देहरादून, छह जून उत्तराखंड में रविवार को 496 नए कोविड मामले मिले और 23 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीडि़त तीन मरीजों की भी मौत हो गई ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 334024 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 121 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 67, पिथौरागढ में 61, टिहरी गढवाल में 54 और उधमसिंह नगर में 26 मामले सामने आए ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 23 में से 16 मौत अकेले देहरादून जिले में हुई है और अब तक प्रदेश में कुल 6699 लोग महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 16125 है जबकि 305239 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 20 और मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की मृत्यु हो गई । प्रदेश में इस रोग से पीडित अब तक 299 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 47 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे