लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 4,957 नए मामले सामने आए, 68 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 23:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 अप्रैल पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 4,957 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,00,038 हो गई। इसके साथ ही 68 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

इससे पहले शनिवार को राज्य में कोविड-19 के 4,498 नए मामले सामने आए थे।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 68 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से मृतक संख्या बढ़कर 7,902 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब में संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल 3,141 रोगियों को छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,57,946 हो गई है। राज्य में 34,190 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसमें कहा गया कि 48 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 429 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अब तक कुल 66,07,723 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

इस बीच, लुधियाना जिला प्रशासन ने रविवार को दुगरी अर्बन एस्टेट, फेज 1 और 2 को कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया।

उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि दोनों क्षेत्रों को अगले आदेश तक रविवार रात 9 बजे से सील कर दिया जाएगा।

इस बीच, चंडीगढ़ में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 625 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,934 हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी में गत 16 अप्रैल को कोविड-19 के 481 नए मामले सामने आए थे। वहीं, तीन और मरीजों की मौत हो जाने से यहां मृतक संख्या बढ़कर 413 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,625 है।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल 411 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे यहां अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,896 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?