लाइव न्यूज़ :

देश में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा कुल मामलों का 4.95 प्रतिशत : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर देश में कोविड-19 से 48,493 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से बृहस्पतिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों के पांच प्रतिशत से कम हो गयी। पिछले 47 दिनों से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में रोज स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 83,83,602 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही ठीक होने की दर सुधरकर 93.58 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में संक्रमण के 4,43,303 मामले हैं जो कि कोविड-19 के कुल मामलों का महज 4.95 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने वालों में 77.27 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे । केरल में एक ही दिन में 7066 लोग ठीक हो गए। दिल्ली में 6901 लोग और महाराष्ट्र में 6608 लोग स्वस्थ हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के 45,576 नए मामले आने से भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 89.58 लाख हो गयी। संक्रमण के कारण 585 और लोगों के दम तोड़ने के साथ मृतकों की संख्या 1,31,578 हो गयी।

कोविड-19 के 77.28 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए। दिल्ली में 24 घंटे में 7486 मामले आए। केरल में 6419 और महाराष्ट्र में 5011 नए मामले आए।

मंत्रालय के मुताबिक कुल 585 मौत में से 79.49 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए। दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 100 और पश्चिम बंगाल में 54 और मरीजों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos