लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, दो मौतें हुईं

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:19 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 मार्च तेलंगाना में कोरोना वायरस के 495 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3.05 लाख तक पहुंच गए। वहीं, संक्रमण से दो और लोगों की मृत्यु होने के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,685 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 142 मामले सामने आए, इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी और रंगारेड्डी जिले में क्रमशः 45 और 35 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि 26 मार्च को 247 मरीज संक्रमण से ठीक हुए।

राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,878 हो गई, जबकि 4,241 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया कि 26 मार्च को 58,029 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 99,61,154 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव