लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 495 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 12:15 IST

Open in App

आइजोल, 17 नवंबर मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आने के साथ ही, इस पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,845 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत हो गई है जो एक दिन पहले 11.30 प्रतिशत थी। संक्रमण के सबसे ज्यादा 174 नए मामले आइजोल से आए। राज्य के सभी 11 जिलों में नए मरीजों की पुष्टि हुई है। लुंगलेई में 67 और चंफाई में 56 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 467 हो गई है। राज्य में फिलहाल 5,390 मरीज उपचाराधीन हैं और 1,23,988 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.48 प्रतिशत है। अब तक 13.83 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक, अब तक सात लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल