महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 49,447 नये मामले, 277 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:42 IST2021-04-03T21:42:41+5:302021-04-03T21:42:41+5:30

49,447 new cases, 277 more patients died in Maharashtra in a day of Kovid-19 | महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 49,447 नये मामले, 277 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 49,447 नये मामले, 277 और मरीजों की मौत

मुंबई, तीन अप्रैल महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो कि अभी तक एक दिन सामने आये सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं।

इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 24,619 नये मामले सामने आये थे।

विभाग ने कहा कि 1,84,404 और जांच होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 2,03,43,123 हो गई है।

विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 84.49 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया है कि 277 मौतों में से 132 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं।

उसने कहा कि दिन के दौरान कुल 37,821 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,95,315 हो गई। राज्य अब 4,01,172 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 49,447 new cases, 277 more patients died in Maharashtra in a day of Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे