लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीसरे दिन 4936 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, प्रतिकूल प्रभाव के 16 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली में टीकाकरण के तीसरे दिन मंगलवार को 4936 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जो पिछले दिन की तुलना में अधिक है। यह जानकारी अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों में सामने आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 10,125 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन केवल 48 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली में टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन 4936 लोगों को टीका लगाया गया। एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के 16 मामले सामने आए।’’

राष्ट्रव्यापी व्यापक टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को पहले दिन महानगर के 81 केंद्रों पर 4319 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जबकि 8117 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।

शनिवार को टीकाकरण अभियान के बाद प्रतिकूल प्रभाव का एक गंभीर मामला और 50 मामूली मामले सामने आने के बाद टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है।

रविवार को टीकाकरण का कार्यक्रम नहीं था जबकि टीकाकरण के दूसरे दिन सोमवार को 3598 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो