महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:05 IST2020-11-11T23:05:21+5:302020-11-11T23:05:21+5:30

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत
मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,907 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,31,833 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 के 125 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 45,560 हो गई।
विभाग ने कहा कि बुधवार को 9,164 कोविड-19 रोगियों को छुट्टी दी गयी, जिसके साथ ही राज्य में स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 15,97,255 हो गई। फिलहाल 88,070 मरीज उपचाराधीन हैं।
विभाग के मुताबिक मुंबई में संक्रमण के 1,069 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,66,748 हो गए। शहर में कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में मृतकों की संख्या 10,506 पर पहुंच गई।
विभाग के अनुसार राज्य में अबतक कोविड-19 के लिये 96,00,328 नमूनों की जांच की गई है।
मुम्बई और उसके आसपास के शहरों को शामिल कर बनाए गए मुम्बई संभाग में बुधवार को 1832 नये मरीज सामने आये और इस क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 6,00,550 हो गयी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 से अबतक 18164 लेाग अपनी जान गंवा चुके हैं।
पुणे संभाग में कोविड-19 के मामले 4,35,686 हो चुके हैं जबकि 10172 मरीजों की जान जा चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।