लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 4,905 नये मामले, 25 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 दिसम्बर केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,905 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7.40 लाख हो गई, जबकि इस महामारी से 25 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 3,463 और लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 46,116 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 10.64 प्रतिशत है।

अब तक कुल 76.95 लाख नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है।

विज्ञप्ति के अनुसार नये मामलों में से एर्नाकुलम में 605, कोझीकोड में 579, मलप्पुरम में 517, कोट्टायम में 509, कोल्लम में 501, तिरुवनंतपुरम में 322 और कन्नूर में 289 मामले सामने आये हैं।

इसके अनुसार, ‘‘वर्तमान में 65,169 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि राज्य में इस महामारी से कुल 6.72 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’

राज्य में 2,56,614 लोग निगरानी में हैं, जबकि 13,149 विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब