पुडुचेरी में कोविड-19 के 49 नए मामले, दो की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:26 IST2020-12-22T15:26:38+5:302020-12-22T15:26:38+5:30

49 new cases of Kovid-19 in Puducherry, two killed | पुडुचेरी में कोविड-19 के 49 नए मामले, दो की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 49 नए मामले, दो की मौत

पुडुचेरी, 22 दिसंबर पुडुचेरी में 49 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 37,811 हो गए हैं और मृतक संख्या 629 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे खत्म हुए बीते 24 घंटे में 19 लोग संक्रमण से उबरे हैं। प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 360 है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से मुक्ति की दर 97.38 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 49 new cases of Kovid-19 in Puducherry, two killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे