लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 49 नये मामले

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:42 IST

Open in App

पुडुचेरी , 25 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 49 नए मरीजों का पता चलने के बाद बृहस्पतिवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 1,28,794 हो गये।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 2,776 नमूनों की जांच के बाद इन नये रोगियों का पता चला। पुडुचेरी में 25, कराइकल में 13, माहे में छह और यानम में पांच नये मामले सामने आये। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो मरीजों की जान गयी जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,872 हो गई।

श्रीरामुलू के अनुसार, फिलहाल केंद्रशासित प्रदेश में 318 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 33 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही अबतक 1,26,604 मरीज महामारी से उबर चुके हैं।

निदेशक के मुताबिक, संक्रमण दर 1.77 फीसदी है जबकि मृत्युदर 1.45 फीसदी एवं मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.30 फीसदी है।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 11,93,490 खुराक दी जा चुकी हैं । कुल 7,43,682 लोगों को टीकों की पहली खुराक तथा 4,49,808 को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह