लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की दर गिरकर 0.08 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 25,040 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 62 मामले सामने आए थे, जबकि चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.09 प्रतिशत थी। वहीं, मंगलवार को कोविड-19 के 44 मामले सामने आए थे, जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.07 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 फरवरी को कोविड-19 के 94 और 27 जनवरी को 96 नए मामले सामने आए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नमूनों के संक्रमित आने की दर 36 प्रतिशत हो गई थी जोकि अब घटकर 0.08 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,720 हो गयी जबकि अब तक 14.1 लाख लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 58,502 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 45,892 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी। दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 585 हो गयी है। वहीं निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 388 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल