लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:45 IST

Open in App

रायपुर, 27 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 49 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 10,07,672 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 13,598 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 23 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 49 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर के पांच, दुर्ग के चार, कबीरधाम के तीन, बिलासपुर के आठ, रायगढ़ के 15, जांजगीर चांपा के पांच, सूरजपुर के चार, जशपुर के दो, बस्तर का एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,07,672 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,729 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 345 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos