धान के मौसम में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 00:23 IST2020-11-03T00:23:32+5:302020-11-03T00:23:32+5:30

49% increase in stubble burning in Punjab during paddy season | धान के मौसम में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी

धान के मौसम में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब में 21 सितंबर से दो नवंबर तक पराली जलाए जाने की पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक घटनाएं हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

पंजाब सुदूर संवेदन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस धान के मौसम में राज्य में अब तक 21 सितंबर से 2 नवंबर तक पराली जलाने की 36,755 घटनाएं हुई हैं, जबकि 2019 में इसी अवधि में ऐसी घटनाओं की संख्या 24,726 थी।

राज्य में 2017 और 2018 में पराली जलाए जाने की घटनाओं की संख्या क्रमशः 29,156 और 24,428 रही थी।

इस उत्तरी राज्य में कई किसान इस पर प्रतिबंध के बावजूद धान के पुआल को जला रहे हैं।

पंजाब में सोमवार को पराली जलाने की 3,590 घटनाएं सामने आई हैं।

Web Title: 49% increase in stubble burning in Punjab during paddy season

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे