लाइव न्यूज़ :

पराली जलाते 49 किसान मथुरा में सैटेलाइट से पकड़ में आए, आठ को नोटिस

By भाषा | Updated: October 22, 2019 15:46 IST

कृषि अधिकारी ने बताया कि उच्च तकनीकि सहायता से यह पता चला है कि ये किसान अपने खेतों में मौजूद पराली जलाकर नष्ट करने का प्रयास करने के दोषी हैं। इसलिए उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ किसानों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए गए है और शेष के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।लखनऊ स्थित सैटेलाइट से मिल रही सूचनाओं के बाद कार्रवाई स्थानीय स्तर पर की जानी है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कृषि विभाग को चार दर्जन से अधिक किसानों द्वारा अगली फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार करने से पहले पराली जलाए जाने की जानकारी मिली है।

इनमें से कुछ किसानों को नोटिस जारी किया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि उच्च तकनीकि सहायता से यह पता चला है कि ये किसान अपने खेतों में मौजूद पराली जलाकर नष्ट करने का प्रयास करने के दोषी हैं। इसलिए उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

पहले चरण में आठ किसानों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए गए है और शेष के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिले के उप कृषि निदेशक (प्रसार) धुरेंद्र कुमार ने बताया, ‘प्रदूषण नियंत्रण करने को लेकर अब पराली जलाने वाले सैटेलाइट की मदद से चिह्नित किए जा रहे हैं। लखनऊ स्थित सैटेलाइट से मिल रही सूचनाओं के बाद कार्रवाई स्थानीय स्तर पर की जानी है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके में धान की फसल रोपी गई थी।

धान की कुटाई कराने के बाद गांवों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। इसकी निगरानी लखनऊ से सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। सैटेलाइट से अब तक 49 किसानों की सूचना डीएम कार्यालय को भेजी गई है। जिनमें से आठ किसानों का चिह्नांकन करने के पश्चात प्रशासन की ओर से नोटिस भेजकर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।

इसके अलावा जिले के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सर्किल अफसरों की टीमें भी इस प्रकार से कानून का उल्लंघन कर पराली जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने वालों की पहचान कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया