लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोविड-19 से मरने वाले हर 100 मरीजों में 49 मधुमेह रोगी : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:40 IST

Open in App

इंदौर, 11 दिसंबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में मधुमेह रोगियों के लिए यह महामारी ज्यादा घातक साबित हो रही है। जिले में पिछले साढे़ आठ महीनों के दौरान महामारी से दम तोड़ने वाले कुल 803 मरीजों में से करीब 49 फीसदी लोग मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने शुक्रवार को एक अध्ययन के हवाले से "पीटीआई-भाषा" को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, "कोरोना वायरस संक्रमण की नयी लहर के मद्देनजर मधुमेह रोगियों को इस महामारी से बचाव की विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें नियमित दवाएं लेते हुए अपने रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रखना चाहिए, खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए।"

डोंगरे ने बताया कि जिले में कोविड-19 के इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले 803 मरीजों में से करीब 43 फीसदी रोगी हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के पुराने मरीज थे, जबकि लगभग 26.50 प्रतिशत मरीज ऐसे थे जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप, दोनों बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 15 फीसदी तादाद हृदय रोगियों की थी, वहीं 9.5 प्रतिशत मरीज दमा (अस्थमा) के शिकार थे।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 10 दिसंबर तक महामारी के कुल 47,839 मरीज मिले हैं। इनमें से 803 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 42,036 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 5,000 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रखे गये मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र