लाइव न्यूज़ :

मप्र के सिवनी जिले में जहरीला फल खाने से 49 बच्चे बीमार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:48 IST

Open in App

सिवनी, चार दिसंबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कम से कम 49 बच्चे कथित तौर पर एक जहरीला फल खाने से बीमार हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों ने शुक्रवार को जिले के बरघाट इलाके में अपने स्कूल के पास एक पेड़ से रतनजोत फल खाए थे।

ड्यूटी अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्रों ने घर लौटने के बाद उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद बच्चों को बरघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि उपचार के बाद 47 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि दो बच्चों को इलाज के लिए सिवनी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इसी तरह बरघाट के एक अन्य सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 13 छात्र बृहस्पतिवार को रतनजोत फल खाने से बीमार हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि इन सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल