लाइव न्यूज़ :

केरल में दोपहर डेढ़ बजे तक 48.71 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:47 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, छह अप्रैल केरल में कोविड महामारी के बीच विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे तक 48.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

जबरदस्त गर्मी के बावजूद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयीं । दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान करने वालों में पुरूषों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक रही, वहीं 48.81 प्रतिशत महिलाओं ने भी मतदान किया । दोपहर तक 20.06 फीसदी ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

प्रदेश के ताली पराम्बा, धर्मादम, अरूर, चेरतला, वडक्कनचेरी और करूनागपल्ली विधानसभा क्षेत्र में अच्छा मतदान होने की खबर है ।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन (धर्मादम), विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (हरिपद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी (पुथुपल्ली), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन (कोन्नी एवं मंजेश्वरम) एवं मेट्रो मैन ई श्रीधरन (पालक्कड़) दोपहर से पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं ।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे तक 48.71 प्रतिशत मतदान हुआ है । प्रदेश की 140 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं