लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,700 नए मामले, 524 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:49 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल महाराष्ट्र में सोमवार को थोड़ी राहत के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के 48,700 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक इस वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 43,43,727 तक पहुंच गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में कोविड-19 के 524 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 65,284 हो गई।

महाराष्ट्र में अब तक इस महीने एक अप्रैल को सबसे कम संक्रमण के 43,183 मामले सामने आए थे जबकि दो अप्रैल को 47,827 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को किए गए 2,22,475 नमूनों की जांच के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 2,59,72,018 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, '' महाराष्ट्र में पिछले दो महीने में प्रतिदिन करीब 60,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 18 अप्रैल को एक ही दिन में सर्वाधिक 68,631 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले छह दिनों में 4,42,466 मरीज ठीक हुए हैं।''

उन्होंने कहा कि सोमवार को राज्य में 71,736 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। राज्य में अब तक 36,01,796 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में फिलहाल 6,74,770 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, मुंबई में संक्रमण के 3,840 नए मामले सामने आए जबकि 71 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब