लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 486 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:13 IST

Open in App

ईटानगर, 23 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 486 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,708 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 208 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसंग जम्पा के मुताबिक राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे अधिक 144 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पापुमपारे में 41, लोअर सुबनसिरी में 35, वेस्ट सियांग में 34, लोहित में 30, वेस्ट कामेंग में 29, अपर सुबनसिरी में 19 जबकि पूर्वी सियांग, नामसई और तवांग में कोरोना वायरस संक्रमण के 18-18 नये मामले सामने आए।

जम्पा के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 468 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 40,102 हो गयी। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 89.70 प्रतिशत हो गयी है। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,398 हो गयी है।

राज्य में अब तक 8,84,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 6,840 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 7.10 प्रतिशत हो गयी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पदुंग ने कहा कि अब तक 8,08,337 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, राज्य सरकार ने नौ जिलों में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इन जिलों में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक है। नौ जिलों में अब 25 जुलाई से अपराह्न तीन बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल