लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 48,401 नये मामले, 572 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:41 IST

Open in App

मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 48,401 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,01,737 हो गई। वहीं 572 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 75,849 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 48,401 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वर्ष 5 अप्रैल के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में 50,000 से कम नये मामले सामने आये। पांच अप्रैल को राज्य में 47,288 नये मामले सामने आये थे।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महाराष्ट्र में दिन में कुल 60,226 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक हुए रोगियों की संख्या बढ़कर 44,07,818 हो गई।

विभाग ने कहा कि 572 मौतों में से 310 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई।

विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 86.4 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब 6,15,783 उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य में 2,47,466 और नमूनों की जांच की गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक की गई जांच की संख्या बढ़कर 2,94,38,797 हो गई है।

विभाग ने कहा कि मुंबई में दिन के दौरान 2,395 नये मामले सामने आये और 68 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,75,630 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,781 हो गई।

महाराष्ट्र में वर्तमान में 36,96,896 मरीज घर पर पृथकवास में हैं जबकि 26,939 मरीज संस्थागत पृथकवास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos