लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 483 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:41 IST

Open in App

अमरावती, 19 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 483 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,61,287 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 120 नए मामले सामने आए। इसके बाद कृष्णा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से चार और रोगियों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,317 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 534 रोगी संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,41,316 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 5,654 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

आंध्र प्रदेश में अब तक 2.90 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 40 हजार से अधिक नमूनों की जांच मंगलवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?