लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 483 नये मामले आए, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:31 IST

Open in App

आइजोल, 17 जुलाई मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 483 नये मामले आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,690 हो गयी है। नये संक्रमितों में 127 बच्चे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत होने से राज्य में महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या 120 पर पहुंच गयी। वक्तव्य के मुताबिक संक्रमण सबसे अधिक 279 नये मामले आइजोल में आए हैं। कोलासिब में 59 लुंगलेई में 52, मामित में 36, लांगताई में 28 और सियाहा में 27 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में अब तक 20,829 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,741 रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मिजोरम में कोविड-19 से ठीक होने की दर 78 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत पर बनी हुई है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार अब तक कम से कम छह लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 1.20 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों को कोविड केयर केन्द्रों से छुट्टी देने की नीति में बदलाव किया है। नये नियमों के तहत केन्द्र में भर्ती मरीज को 10 दिन के इलाज के बाद बिना किसी जांच के छुट्टी दी जा सकती है, बशर्ते पिछले तीन दिनों में मरीज को बुखार व अन्य कोई समस्या नहीं हुई हो। इससे पहले केन्द्र से छ्ट्टी से पहले मरीज को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे