लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 4,825 लोगों को कोरोना वायरस वायरस का टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 00:35 IST

Open in App

शिमला, 10 फरवरी हिमाचल प्रदेश में बुधवार को टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ अग्रिम पंक्ति के 4,825 कर्मचारियों को कोरोना वायरस वायरस का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि 16 जनवरी से नौ फरवरी तक पहले चरण के दौरान 1,133 सत्रों में 61,289 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाए जाने के बाद दूसरा चरण अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीकाकरण का एक और दौर निर्धारित किया गया है जो किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके है।

इस बीच, बुधवार को 78 सत्रों में अग्रिम पंक्ति के 8,098 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 4,825 लोगों को ही टीके लगाए जा सके, जो कि निर्धारित संख्या का 59.6 प्रतिशत है।

जिंदल ने बताया कि राज्य में बुधवार को टीके के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामना नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos