लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 482 नए मामले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:31 IST

Open in App

रायपुर, 22 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 482 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,91,653 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के 482 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 22, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से नौ, बालोद से 16, बेमेतरा से सात, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 21, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से 16, कोरबा से 15, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से सात, सरगुजा से 16, कोरिया से 33, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 17, जशपुर से 17, बस्तर से 45, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 32, कांकेर से सात, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 59 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,91,653 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,70,244 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 8007 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,402 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,049 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3127 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह