मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 482 नए मामले, नौ मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:11 IST2021-01-22T22:11:58+5:302021-01-22T22:11:58+5:30

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 482 नए मामले, नौ मरीजों की मौत
मुंबई, 22 जनवरी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 482 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 3,05,131 तक पहुंच गया। वहीं, नौ और मरीजों की मौत के बाद अब तक शहर में 11,285 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि महानगर में 6,642 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को 697 लोग संक्रमणमुक्त हुए और इसके साथ ही अब तक 2,86,507 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के वास्ते 165 निषिद्ध जोन घोषित किए गए हैं और 2,216 इमारतों को सील किया गया है।
मुंबई में शुक्रवार को 15,637 नमूनों की जांच की गई और अब तक शहर में 26,73,341 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।