लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के 480 मामले, अक्टूबर में 139 मामले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के कम से कम 480 मामले सामने आए हैं, जिनमें से करीब 140 मरीज अक्टूबर में मिले हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

दो अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 341 थी।

पिछले एक सप्ताह में करीब 140 मामले सामने आए हैं। इस साल दिल्ली में सामने आए कुल मामलों में से 139 मामले इस महीने नौ अक्टूबर तक सामने आए हैं। निकाय अधिकारियों की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर महीने में कुल 217 मामले सामने आए जो पिछले तीन वर्षों के दौरान इस महीने के आंकड़ों से ज्यादा हैं।

मच्छरों होने वाली इस बीमारी पर सोमवार को जारी निकाय की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के 480 मामले सामने आए, जो कि 2018 के बाद से इस अवधि के दौरन सबसे ज्यादा हैं।

पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से नौ अक्टूबर के बीच के आंकड़े 316 (2020), 467 (2019), 830 (2019) थे।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कुल 1,072 मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। निकाय शहर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा जमा करने के लिए नोडल एजेंसी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल सितंबर में 188 और 2019 में 190 मामले सामने आए थे। इससे पहले के वर्षों में 2018 में 374, 2017 में 1,103, 2016 में 1,362 और 2015 में 6,775 मामले सामने आए थे। विभाग ने बताया कि शहर में इस साल डेंगू से अब तक किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में डेंगू के 72 मामले सामने आए। डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। डेंगू के मामले सामान्य तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन यह अवधि मध्य दिसंबर तक भी हो सकती है।

निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल नौ अक्टूबर तक मलेरिया के 127 और चिकनगुनिया के 62 मामले सामने आए। इस साल डेंगू के मामले जनवरी में शून्य, फरवरी में दो, मार्च में पांच, अप्रैल में 10, मई में 12, जून में सात और जुलाई में 16 थे।

रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले के वर्षों में डेंगू के 2016 में 4,431, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,070 मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सितंबर की शुरुआत में संवाददाताओं से कहा था कि दिल्ली सरकार सतर्क है और डेंगू के मामलों के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?