लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:41 IST

Open in App

आइजोल, 17 नवम्बर मिजोरम में कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आने से मंगलवार को राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,444 हो गए। नए मामलों में दो महीने के एक बच्चे का मामला भी शामिल है। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 48 नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मी, सेना का एक जवान और दो महीने के नवजात तथा एक साल के एक लड़के सहित चार बच्चों का मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी जबकि 34 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए। अन्य छह कैसे संक्रमित हुए यह पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि 48 में से 27 में संक्रमण का पता आरटी-पीसीआर जांच से और 21 में ‘रैपिड एंटीजन’ जांच से चला।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 29 नये मामले सामने आए। इसके बाद लॉन्गतलाई में 13, लुंगलेई में चार और चम्फाई में दो मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में वर्तमान में 524 लोगों का इलाज चल रहा है और 2,915 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां अभी तक पांच लोगों की वायरस से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.64 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी कुल 1,32,404 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 1,579 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए