लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आए, संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 0.07 प्रतिशत हो गयी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से केवल तीन मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें सात, 16 और 17 सितंबर को हुई थी। दिल्ली में कोविड-19 के कारण अब तक 25,085 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,38,634 हो गए हैं जबकि 14.13 लाख से अधिक लोग अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए बीते 24 घंटे में 70,533 नमूनों की जांच की गयी। इनमें से 48,971 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी जबकि शेष 21,562 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी।

दिल्ली में 13 सितंबर को संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या घटकर 17 हो गयी थी और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह