लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 48 नए मामले

By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:39 IST

Open in App

रायपुर, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 48 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,772 हो गई है।

राज्य में बुधवार को आठ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 14 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 48 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से तीन, दुर्ग से नौ, राजनांदगांव से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से दो, कोरबा से 12, जांजगीर—चांपा से दो, जशपुर से तीन, कांकेर से छह, नारायणपुर से एक, बीजापुर से तीन और अन्य राज्य से दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,772 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,825 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 390 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,557 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,893 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू