लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 48 नये मामले

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:31 IST

Open in App

ईटानगर, 16 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 48 नये मामले सामने आने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमण के कुल मामले 51,348 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं होने से पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 से मृतक संख्या 252 है।

नये मामलों में से सर्वाधिक 30 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पापुमपरे में छह मामले, तवांग और वेस्ट कामेंग में दो-दो मामले, वेस्ट सियांग, अपर सियांग, लोअर सुबनसिरी, लोअर सियांग, लोहित, लेपारदा, चांगलांग और दिबांग घाटी जिले से एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के 1,920 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 49,176 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 255 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए।

कुल मिलाकर, राज्य में अब तक 10,03,311 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिनमें रविवार को जांचे गए 1,246 नमूने शामिल हैं।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीके की अब तक 9,08,646 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos