लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना से 48 और मरीजों की मौत, कुल मृतक संख्या 4,000 के पार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जून ओडिशा में कोरोना वायरस के कारण 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बुधवार को 4,000 को पार कर गयी।प्रदेश में मृतकों की यह संख्या किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कम से कम 3,371 नए मामलों के सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,09,800 हो गयी। उन्होंने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 4,018 हो गयी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, "यह सूचना देते हुए अफसोस हो रहा है कि अस्पतालों में इलाज के दौरान 48 कोविड मरीजों की मौत हो गयी।’’ खुर्दा में सात मरीजों की मौत हो गयी जबकि कटक और नयागढ़ में से, पांच-पांच और गंजम तथा सुंदरगढ़ जिलों में चार-चार मरीजों की मौत हो गयी।

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 530 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कटक में 468, बालेश्वर में 258, मयूरभंज में 222 व केंद्रपाड़ा में 219 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 31,422 मरीज कोविड से पीड़ित हैं। मंगलवार को कम से कम 3,520 और लोग बीमारी से ठीक हो गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,74,307 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित