लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिना राशन कार्ड वालों की खातिर खाद्यान्न की खरीद व वितरण के लिए 48 करोड़ रुपये मंजूर

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली मंत्रिमंडल ने बिना राशन कार्ड वाले लोगों के लिए खाद्यान्नों की खरीद, वितरण और परिवहन की खातिर मंगलवार को 48.12 करोड़ रुपये मंजूर किए। इस कदम से लगभग 40 लाख लोगों को फायदा होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह उन जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत होगी जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। बयान में कहा गया है कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) से बाहर के लाभार्थियों के लिए खाद्यान्नों की खरीद, वितरण और परिवहन के लिए 48.12 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस फैसले से करीब 40 लाख लाभार्थियों को फायदा होगा।

बयान में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार ने उन जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है जो दिल्ली में रह रहे हैं और जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

दिल्ली सरकार ने 25 मई को ऐसे जरूरतमंद प्रवासी कामगारों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, भवन निर्माण कामगारों आदि को राहत देने के लिए मुफ्त राशन देने का फैसला किया था जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जो कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन से प्रभावित हुए है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे फिलहाल जारी रखने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर