लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा में सामने आये कोविड-19 के 478 नये मामले, सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:57 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो अक्टूबर ओड़िशा में शनिवार को कोविड-19 के 478 नये मरीज सामने आने के बाद इस महामारी के मामले बढ़कर 10,27,431 हो गये जबकि सात मरीजों की जान चले जाने पर मृतकों की संख्या 8,209 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कल की तुलना में आज एक अधिक मामला सामने आया तथा नये मरीजों में 57 लोग 18 साल के हैं। राज्य में बच्चों एवं किशोरों में संक्रमण की दर अब 11.92 फीसद है जबकि शुक्रवार को कल यह 15.57 फीसद थी।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक 211 नये मामले सामने आये जबकि कटक में 57 और लोग इसकी चपेट में आये। पिछले 24 घंट में बारागढ़, बोलांगीर, बौध देवगढ़, कंधमाल, कोरापुट, नबरंगपुर, नौपाड़ा एवं रायगढ़ में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि खुर्दा में दो, सुदंरगढ़ में दो , जगतिसिंहपुर, जाजपुर और केंद्रपारा में एक एक मरीज की जान चली गयी। फिलहाल राज्य में 5336 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 10,13,833 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं । शुक्रवार को 691 मरीज ठीक हुए।

राज्य में फिलहाल संक्रमणदर 5.11 फीसद है । अबतक 85,59,959 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos