लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 478 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:15 IST

Open in App

ईटानगर, 11 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में 478 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को महामारी के मामलों की संख्या 39,563 हो गयी जबकि दो और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 188 हो गयी। जुलाई में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में इस साल 29 मई को एक दिन में सर्वाधिक 497 लोग संक्रमित पाए गए थे। छह जुलाई को 426 लोग संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 131 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोहित में 54 और वेस्ट कामेंग में 48 नए मामले आए। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और अन्जॉ जिले में मरीजों ने जान गंवायी है।

राज्य में 3,741 मरीज अभी इस संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 35,634 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर 90.07 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 8.18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 5,818 नमूनों की जांच शनिवार को की गयी। संक्रमण दर 8.21 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 7.07 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित