आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 478 नए मामले

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:33 IST2020-12-16T20:33:33+5:302020-12-16T20:33:33+5:30

478 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh. | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 478 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 478 नए मामले

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 16 दिसंबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 478 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि तीन और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

बुधवार सुबह तक 24 घंटे में 715 और मरीज इस रोग से उबरे हैं।

सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,76,814 हो गई है, जबकि संक्रमण दर 7.97 प्रतिशत है।

प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। अबतक कुल 8,65,327 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 4,420 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 7,067 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 478 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे