लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 477 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:35 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक अक्टूबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 477 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,26,953 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 74 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,202 हो गयी है।

संक्रमण के नये मामलों में से 278 पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष 199 मामलों का पता स्थानीय संपर्क के जरिए चला।

राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2,00,34,245 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 65,459 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 200 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 62 नये मामले सामने आए। इस दौरान बारगढ़, बौध, गजपति, कंधमाल, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा और रायगढ़ ऐसे जिले रहे, जहां बीते 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

इस दौरान कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज और नयागढ़ जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण से जान गंवाने वालों में मयूरभंज का एक पांच साल का बालक भी शामिल है। ओडिशा में महामारी की दूसरी लहर के दौरान अब तक 40 बच्चों एवं किशोरों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 5,556 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,13,142 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 559 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक 84,07,997 लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?