लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:11 IST

Open in App

देहरादून, एक दिसंबर उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए और सात अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 473 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 75,268 हो गई है। नए मामलों में से सर्वाधिक 164 देहरादून जिले में सामने आए जबकि पिथौरागढ़ में 51, चमोली में 43 और हरिद्वार में 40 मामले सामने आए।

राज्य में मंगलवार को सात और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से प्रदेश में अब तक 1,238 मरीज जान गंवा चुके हैं।

इसके साथ ही राज्य में आज 538 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही अब तक कुल 68,365 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4,947 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर