लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 के 471 नये मामले, नौ महीने में पहली बार कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:33 IST

Open in App

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 471 नये मामले शुक्रवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,091 हो गई। वहीं आधिकारिक रूप से राज्‍य में लगभग नौ महीने के बाद इस खतरनाक वायरस से राज्‍य में कोई मौत दर्ज नहीं की गयी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकडों के अनुसार शुक्रवार को राज्य में संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 2727 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्‍य में इस वायरस के संक्रमण से मौत का पहला मामला पिछले साल अप्रैल माह में दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2727 लोगों की मौत हुई है जिनमें जयपुर में 507, जोधपुर में 294, अजमेर में 220, कोटा में 167, बीकानेर में 166 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत शामिल है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 537 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,962 हो गई है।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 471 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,091 हो गयी जिनमें से 7,402 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 96, जोधपुर में 41, कोटा में 39, भीलवाडा में 32, नागौर में 28, उदयपुर-डूंगरपुर में 23-23, अजमेर में 20 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?