लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले 47 नए कोविड मामले

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:58 IST

Open in App

देहरादून, दो फरवरी उत्तराखंड में मंगलवार को 47 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में महामारी से पीडितों की संख्या 96180 हो गई जबकि तीन अन्य लोगों ने दम तोड दिया । एक सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 5925 अन्य लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 43230 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 19 मामले देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 10, उधमसिंह नगर में नौ और हरिद्वार में पांच मरीज मिले ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को तीन और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद अब तक महामारी से 1651 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 80 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं जिससे प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 92185 हो गयी है। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1043 है ।

इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के 1348 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग