लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 47 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जबकि 47 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही।

अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने कोरोना वायरस के संक्रमण से दिल्ली में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सात, 16 और 17 सितंबर को एक-एक मरीज की मौत हुई जबकि 28 सितंबर को दो मरीजों ने कोविड-19 की वजह से जान गंवाई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अबतक महामारी से 25,087 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को 47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही। वहीं बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी। मंगलवार को कोविड-19 के 34 मामले आए थे और दो मरीजों की जान गई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार तक 14,38,868 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 14.13 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कुल 72,386 नमूनों की जांच की गई। इनमें 50,425 की आरटी-पीसीआर जबकि 21,961 की रैपिड एंटीजन जांच की गई।

दिल्ली में संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में गत कई दिनों से कमी आयी है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में लोगों को आगाह किया था कि कोविड-19 महमारी की तीसरी लहर का खतरा वास्तविक है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि उनकी सरकार इसका मुकाबला करने के लिए ‘युद्धस्तर’ पर तैयारी कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है जबकि एक दिन पहले यह 392 थी।

बुलेटिन के मुताबिक, गृह पृथकवास में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बुधवार के 107 के मुकाबले बढ़कर बृहस्पतिवार को 109 हो गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 97 रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह