लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 47 नए मामले आए, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जबकि 47 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही।

अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस महीने कोरोना वायरस के संक्रमण से दिल्ली में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सात, 16 और 17 सितंबर को एक-एक मरीज की मौत हुई जबकि 28 सितंबर को दो मरीजों ने कोविड-19 की वजह से जान गंवाई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अबतक महामारी से 25,087 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को 47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही। वहीं बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी। मंगलवार को कोविड-19 के 34 मामले आए थे और दो मरीजों की जान गई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार तक 14,38,868 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 14.13 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कुल 72,386 नमूनों की जांच की गई। इनमें 50,425 की आरटी-पीसीआर जबकि 21,961 की रैपिड एंटीजन जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग